मेड़तियान सिलावट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स कप 2025 में मकराना टीम विजेता एवं लाडनूं उप विजेता रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेड़तियान सिलावट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स कप 2025 में मकराना टीम विजेता एवं लाडनूं उप विजेता रही

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। मेड़तियान सिलावट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स कप 2025 का आयोजन स्थानीय डॉ. एस.आर गुहराय स्टेडियम में किया गया। लाडनूं ओमान इलेवन एवं मकराना क्रिकेट क्लब के बीच रविवार को फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मकराना क्रिकेट क्लब टीम विजेता रही एवं लाडनूं ओमान इलेवन टीम उप विजेता रही। फ़ाइनल मैच में मुस्तफा सोलंकी बेस्ट मैन एवं मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बॉलर के रूप में मोहम्मद नफीस रहे। लाडनूं टीम की ओर से जोंटी, अब्दुल हमीद, मंसूर आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मकराना विजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता टीम लाडनूं को 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेड़तियान सिलावट समाज के अध्यक्ष ज्यान मोहम्मद बल्खी, अब्दुल हमीद मुगल, मास्टर अख्तर हुसैन, रमजान खिलजी, हाजी निवाज मोहम्मद, शकील सोलंकी आदि ने विजेता टीम को बधाईयां दी एवं उप विजेता टीम को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंच का संचालन दिलावर हुसैन ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now