विद्यालय विकास एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए शिक्षा विभाग ने किया लाडनूं की मीनू सोनी का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यालय विकास एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए शिक्षा विभाग ने किया लाडनूं की मीनू सोनी का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक सम्मान कार्यक्रम में निम्बी जोधां के बेरां की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका, जिनके पास प्रधानाध्यापिका का प्रभार भी हैं, श्रीमती मीनू सोनी को सम्मानित किया गया। उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह व एसीबीईओ कल्याण सिंह राठौड़ मणूं द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें प्रदत्त शिक्षक सम्मान पत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई है। उनके द्वारा छात्रों को शिक्षा प्रदान करने और उनके व्यक्तित्व और शैक्षिक विकास में योगदान देने के लिए किए गए अथक प्रयासों के साथ राजकीय विद्यालय के विकास के लिए भामाशाह को प्रेरित करने का विशेष कार्य करने और मेहनत और समर्पण भाव से छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में भवानी सिंह घिरड़ौदा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मीनू सोनी को इस सम्मान के लिए सभी स्टाफ सदस्यों, शिक्षकों एवं परीचितों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now