संत क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में ‘श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण’ कार्यक्रम में सामुहिक पाठ जारी,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संत क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में ‘श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण’ कार्यक्रम में सामुहिक पाठ जारी,

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री रामानंद गौशाला में शारदीय नवरात्र के अवसर पर किए जा रहे श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण कार्यक्रम में किया जा रहा सामूहिक पाठ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। सिंहल पीठाधीश्वर स्वामी संतश्री क्षमाराम जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल होकर श्रीरामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं तथा ‘श्रीराम’ का नाम-संकीर्तन भी भक्तजनों द्वारा भावविभोर होकर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंगलवार को यजमान के रूप में अजय कुमार गोयल, प्रो. बाबूलाल प्रजापत, प्रेम प्रकाश सोनी, माधोदान चारण व विमल कुमार सोनी सपत्नीक बैठे। कार्यक्रम में रामस्नेही संतश्री अमृताराम जी महाराज, कार्यक्रम संयोजक हनुमानमल जांगीड़, सीताराम गौतम, सुशील कुमार पीपलवा, हंसराज सोनी, सांवरमल प्रजापत, सुरेश चौहान, महेश चौहान, राजेश चौहान अजय कुमार गोयल, निर्मल सोनी, डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, महेंद्र बाफना, अशोक नागपुरिया, राजेंद्र जोशी, शंकर सोनी आदि श्रद्धालु भक्तजन बड़ी संख्या में लाडनूं शहर व आसपास के क्षेत्र से उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now