बरसात के पानी को सीवर में नहीं जाने दें- सौरभ पांडे, शीतला माता चौक में महिलाओं को बताया सिवरेज का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरसात के पानी को सीवर में नहीं जाने दें- सौरभ पांडे,

शीतला माता चौक में महिलाओं को बताया सिवरेज का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में स्थानीय शीतला माता चौक में महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए सीवरेज के रखरखाव और स्वच्छता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैप रुडीप के सीएमई सौरभ पांडे ने बारिश के पानी को सीवरेज में नहीं डालने के लिए चेताया तथा कहा कि वर्षा जल अपने घरों में बने पानी के टैंक में संग्रहित करें, अथवा बाहर बनी हुई ड्रेनेज में ही छोड़ें। उन्होंने बताया कि सीवरेज का पानी शहर से दूर ले जाकर उपचारित किया जाकर उसे किसानों को व नगर पालिका के पार्कों को दिया जाएगा। इससे नगर पालिका को आय भी होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। उन्होंने श टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी।

सीवरेज के रखरखाव के तरीके बताए 

कैप रुडीप के डिप्टी टीम लीडर अनिल सिंह ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां होती हैं, जिनमें मलेरिया, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार आदि हैं, जो हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। इसलिए सभी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवें। और कनेक्शन के समय कनैक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का कचरा, ठोस पदार्थ या प्लास्टिक या सेनेटरी नेपकीन, बच्चों के डाइपर आदि इसमें प्रवाहित न करें। इससे सिवरेज चौक होती है और जाम भी हो जाती है, इससे पानी का बहाव रुक जाता है और आप लोग स्नानघर में स्टील की जाली लगा कर रखें, जिससे शैंपू के पाउच अंदर न जा पाएं। इससे सीवर में रुकावट नहीं आएगी और सुचारू रूप से चलती रहेगी।

महिलाएं चलाएं स्वच्छता की मुहिम

महिला पार्षद मंजू देवी ने आह्वान किया कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मोहल्ला साफ-सुथरा रहे, यह हमारी ज़िम्मेदारी है। अपने आस पास साफ-सफाई बनिए रखें। कैप के असलम खान ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें आप सभी महिलाएं अपने अड़ोस-पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहिम चलाएं। यह आयोजन रुडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसओटी रामकिशोर सहित झंकार, ग्यारसी देवी, विमला, पूजा, गुलाबी देवी, गीता देवी, मीरा देवी सहित अन्य महिलाओं ने समूह चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now