‘तेजास्थली में हुई सघन हरित क्रान्ति की शुरुआत‘ दुलाराम कुल्हरिया की स्मृति में सीआर चौधरी व अतिथियों ने किया 300 पौधों का रोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘तेजास्थली में हुई सघन हरित क्रान्ति की शुरुआत‘

दुलाराम कुल्हरिया की स्मृति में सीआर चौधरी व अतिथियों ने किया 300 पौधों का रोपण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान तेजास्थली में संत शिरोमणि, प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों के पोषक व पुरोधा ब्रह्मलीन दुलाराम जी कुलरिया की सप्तम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सघन पौधारोपण के पुण्यानुबंधित सद्कार्य का शुभारंभ श्रीमती शिल्पा चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्ष रामाकिशन झिंझा, रामनिवास बाज्या, सदस्य रेवन्तराम डागा, दोलतराम गोदारा, सम्पतराज चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सी.आर चौधरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री,भारत सरकार ने ‘वनस्पति दैवेभ्यो नमः‘ की सूक्ति के साथ अपने सम्बोधन में वटवृक्षों, पेड़-पौधो व वनों को राष्ट्रीय धरोहर, प्राणवायु के पोषक और पर्यावरण शुद्धि के अचूक घटक बताया। श्रीमती शिल्पा चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमें फलभार से लदकर झुकना विनम्र होना व परोपकारी बनना जैसे गुणों की सीख देते हैं। इस हरित क्रांति की शुरुआत में शरीक कुलरिया परिवार के महामना भंवरजी, नरसीजी व पूनमजी कुलरिया, वीर तेजा संस्थान के प्रबन्धन, परिजन, शिक्षक, शिक्षार्थी समुदाय ने गोरवानुभूति के साथ खुशी का इजहार किया। गोरतलब है कि 300 पौधों के रोपण व रोपित पौधो के रख-रखाव के संकल्प के साथ महाविद्यालय की रेंजर्स छात्राओें को संस्थान के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय क्षंत्री सी.आर. चौधरी द्वारा यूनिफार्म वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now