लम्पी से गायों को बचाने खेण के युवाओं ने संभाला मोर्चा ।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लम्पी से गायों को बचाने खेण के युवाओं ने संभाला मोर्चा ।
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। वर्तमान में हर गांव के गोवंश में चल रही लम्पी स्कीन डिजीज संक्रमित बीमारी से गायों को बचाने के लिए निकटवर्ती खेण गांव के युवा गौसेवा में तन मन धन से लगे हुए हैं । जिस प्रकार अभी गौसेवा में हर गांव के युवा आगे आ रहे हैं इसी तरह खेण गांव के संत श्री बारहपुरी महाराज गौशाला में हर दिन युवा सेवा करते नजर आ रहे हैं । गौशाला में कीचड़ हटाने हेतु ईनाणा सरपंच रूपाराम रोज की जेसीबी पिछले तीन चार दिन से लगी है जबकि गांव के ट्रेक्टर भी फ्री चलाके गौशाला में भराव भरा गया ताकि मक्खी मच्छर पैदा न हो तथा गोवंश आराम से बैठ सके । गौशाला परिसर व गांव के आवारा गोवंश के नीम फिटकरी फिनाइल डिटोल आदि का छिड़काव किया जा रहा है । गायों को औषधीय काडा पिलाया जा रहा है ।इसी क्रम मैं ईनाणा सरपंच द्वारा गायों के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई है । रुपासर के युवा समाजसेवी व दानदाता राजेश ईनाणिया ने गायों के लापसी के लिए इक्कीस हजार रू दिए । गांव के युवा भी हर संभव मदद गायों को बीमारी से बचाने के लिए कर रहे हैं । बैंक खातों के माध्यम से सहयोग राशि एकत्रित हो रही है । मूंडवा पशु चिकित्सालय के कम्पाउन्डर रामलाल कड़वासरा ईनाणा के विनीत सिरोही ने बताया कि एक सौ साठ गोवंश के सर्वे में गांव में बीमार पशुओं की संख्या बहुत ही कम है क्योकि आसपास के क्षेत्र में बीमारी बलाया व इस गांव में ही सबसे ज्यादा फैली थी । अब बहुत सुधार हो चुका है जबकि सप्ताह भर से कोई गोवंश नहीं मरा है । युवाओं का जोश देखते ही बनता है । इस दौरान गणपत सुखराम(जेसीबी) रणवीर सुरेश रामस्वरूप रामु भाणु पेमाराम सज्जन राव बलदेवराम बद्रीराम राधेश्याम गरीबाराम नेमाराम रोज धारूराम तेजाराम श्रवण राव हरीराम हडमान राजु कंदोई रणजीत सचिन अभिषेक गोविन्द सिंह कविया आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now