स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएं- सुनीता रांदड़ जिलाध्यक्ष भाजपा, लाडनूं में भाजपा का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएं- सुनीता रांदड़ जिलाध्यक्ष भाजपा,

लाडनूं में भाजपा का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में ‘आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत लाडनूं में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह की अध्यक्षता में करणी निवास में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ एवं एस. आई. आर. (स्वावलंबन, उद्योग, रोजगार) विषय पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रज्वलित करने और सामूहिक प्रयासों से देश को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई ऊर्जा के संचार का प्रयास किया गया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान जन-जन का सम्बल बने

सम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को सबका दायित्व बताया।कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय सिंह पलाड़ा ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।‌ भाजपा के जिला महामंत्री किशन भींचर और देवीलाल ने अपने वक्तव्य में मन की बात कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने आत्मनिर्भरता के महत्व पर बोलते हुए कहा कि भारत की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब हर नागरिक अपने स्तर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करें। कार्यक्रम में नगर पालिका लाडनूं के लीगल एडवाइजर गोविंद सिंह कसूम्बी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह जन-आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्य को पूर्ण मनोयोग व सामर्थ्य पूर्वक करें, तो देश स्वत: ही आत्मनिर्भरता की तरफ बढता रहेगा। इस अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर के महंत गौतम दत्त शास्त्री ने नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा, तभी सच्चे अर्थों में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। अजा मोर्चा के एडवोकेट ईश्वर मेघवाल ने कहा कि हमें आत्मनिर्भरता को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देना, कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करना और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम होंगे।सम्मेलन को कर्नल राजेन्द्र सिंह, राधु दास स्वामी, अंजना शर्मा, माया स्वामी आदि ने भी संबोधित किया। पार्षद रेणु कोचर ने प्रारंभ में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इन सबकी रही गरिमामय उपस्थिति

भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश बागड़ा, दयालपुरा मंडल के अध्यक्ष शंभू सिंह तौलियासर, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष लूणकरण शर्मा, श्रीरामा राम साख, अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम रैगर, जिला कार्यालय प्रभारी लादुराम आदि मंचस्थ रहे। सम्मेलन में लाडनूं नगर पालिका के पार्षद श्याम सुंदर गुर्जर, सुरेश खिंची, मोहन सिंह चौहान, दीपक जांगिड़, सुशील दाधीच आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर ओड़ींट ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश राम चबराल, छपारा सरपंच मूल सिंह, सांवराद सरपंच सुधीर चोटिया, दाऊदसर सरपंच इमरान खान, हुडास सरपंच कालू सिंह, घिरड़ौदा सरपंच लक्ष्मण सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील पीपलवा, पार्षद मोहन सिंह चौहान, बच्छराज नागपुरिया, ओम सिंह मोहिल, मोहन सिंह जोधा, भंवर सिंह बड़गूजर, प्रवीण जोशी, एडवोकट मुरली मनोहर जांगिड़, हनुमान मल शर्मा आदि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सीए नीतेश माथुर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now