खींवज के महावीर पारीक बने कामधेनु सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खींवज के महावीर पारीक बने कामधेनु सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

लाडनूं (kalamkala.in)। कामधेनु राष्ट्रीय गौरक्षा समिति (रजि.) की कामधेनु सेना के लिए लाडनूं तहसील के खींवज निवासी महावीर पारीक को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (पूर्वी भारत) पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति कामधेनु सेना के संस्थापक श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर भड़ियासर के निर्देशानुसार, संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदान की गई है। उनकी यह नियुक्ति आगामी 3 माह के लिए प्रभावी रहेगी। इस नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारीक से अपेक्षा की गई है कि वे तन, मन और धन से संगठन के प्रमुख मुद्दों पर सक्रिय रहकर कार्य करेंगे। इनमें गो-रक्षा एवं गो-सेवा, हिन्दू संस्कृति व सनातन परंपराओं का संवर्धन, राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े विषय, धार्मिक कार्यक्रमों में संगठन की भागीदारी, युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने हेतु जनजागरण और समाज में गौरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार शामिल हैं। संगठन ने उनकी नियुक्ति के साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि पारीक अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव से करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now