लाडनूं मगरा बास में परिवार के दिन भर के लिए बाहर जाते ही चोरों ने साधा निशाना, छत के ऊपर से घुस कर की चोरी की वारदात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं मगरा बास में परिवार के दिन भर के लिए बाहर जाते ही चोरों ने साधा निशाना, छत के ऊपर से घुस कर की चोरी की वारदात

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के मगरा बास में चोरों ने मकान मालिक की परिवार सहित अनुपस्थिति होते ही रात के मात्र साढ़े नौ बजे ही उनके मकान को अपना निशाना बना डाला और मकान से 2 जोड़ी पाजेब सहित कुछ नकद राशि को पार कर डाला। इसके बाद मकान मालिक के पहुंचते ही चोर वहां से भाग गए।स्थानीय पुलिस ने मकान का जायजा लिया और चोरी करने के तरीके को देखा। यह चोरी की वारदात मगरा बांस में कान सिंह संपत सिंह पुत्र प्रेम सिंह जोधा के मकान में हुई। चोरी की इस वारदात के समय मकान में कोई नहीं था। मकान मालिक अपने परिवार के साथ निजी कार्यवश गुरुवार की सुबह ही सीकर गया हुया था। वे गुरुवार रात करीब 9.30 बजे वापस घर पहुंचे, तो उन्हें इस चोरी की घटना का पता चला। वे जब वापस अपने घर पहुंचे तब कोई चोर इस चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। लेकिन, उस चोर ने परिजनों के पहुंचने की आवाज सुनी तो उसी समय छत से कूदकर भागने में सफल रहा। चोरी की सूचना मिलने पर अगले दिन शुक्रवार को लाडनूं पुलिस के थानाधिकारी महेंद्र सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का पूरा जायजा लिया। मौका-मुआयना में प्रतीत होता है कि अज्ञात चोर उस मकान की छत से होकर ही घर में घुसे थे। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now