लाडनूं की श्री रामआनंद गौशाला की के चुनाव हुए, राधेश्याम झंवर अध्यक्ष और पुरुषोत्तम सोनी मंत्री बने, शताब्दी वर्ष की तैयारियों में पूरी ऊर्जा से जुटें सभी सदस्य- अध्यक्ष राधेश्याम झंवर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की श्री रामआनंद गौशाला की के चुनाव हुए, राधेश्याम झंवर अध्यक्ष और पुरुषोत्तम सोनी मंत्री बने,

शताब्दी वर्ष की तैयारियों में पूरी ऊर्जा से जुटें सभी सदस्य- अध्यक्ष राधेश्याम झंवर

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री राम आनंद गौशाला के चुनाव सर्व समिति से संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर राधेश्याम झंवर, उपाध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, मंत्री पुरुषोत्तम सोनी, उपमंत्री पवन माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र बाफना को चुना गया। कार्यकारिणी में डॉ. शंकर आकाश, बृजेश महेश्वरी, मूलचंद घोषल, हंसराज सोनी, पवन कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार पीपलवा, रंगनाथ महेश्वरी, रमेश कुमार सोनी, विमलेश सिंघी, संतोष जोशी, अभय नारायण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, पदम चंद जैनाग्रवाल, रघुवीर सिंह राठौड़, दीनदयाल अग्रवाल को निर्वाचित गया।

स्थापना के शताब्दी वर्ष के लिए होंगे विभिन्न आयोजन

बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम झंवर ने कहा कि गौशाला अपने सौ वर्ष पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसलिए, सभी सदस्य अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें और गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बनें। गौशाला के ट्रस्टी विनोद पटावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे और जन जागरण के कार्यक्रम चलेंगे, जिससे गौ सेवा के कार्यों को गति मिल सके। चुनाव के पश्चात सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।चुनाव अधिकारी डा. गजादान चारण ने बताया कि चुनाव के दौरान ट्रस्टी राधेश्याम झंवर, अजित सिंह चौरड़िया, नारायण प्रसाद झंवर, पूसराज सोनी, सुरेश जाजू आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now