जयपुर के वार्ड नं. 29 से खम ठोकेंगे दशरथ सिंह बरड़वा, सभी वार्डवासियों से मांगा आशीर्वाद, लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के बरड़वा गांव निवासी हैं दशरथ सिंह, लम्बे समय से कर रहे हैं जयपुर में प्रवास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जयपुर के वार्ड नं. 29 से खम ठोकेंगे दशरथ सिंह बरड़वा, सभी वार्डवासियों से मांगा आशीर्वाद,

लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के बरड़वा गांव निवासी हैं दशरथ सिंह, लम्बे समय से कर रहे हैं जयपुर में प्रवास

जयपुर‌ (kalamkala.in)। नगर निगम जयपुर के वार्ड नं. 29 से राजपूत युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा शेखावत नै चुनाव लड़ने की हुंकार भरी है। वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दशरथ सिंह बरड़वा ने बताया कि परिसीमन के बाद वार्ड की लॉटरी में यह वार्ड ‘जनरल पुरुष ओपन’ घोषित हुआ है, इसलिए उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। दशरथ सिंह बरड़वा ने बताया कि वार्ड नं. 29 उनके लिए परिवार के समान है। वे पिछले कई वर्षों से वार्ड की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने वार्ड वासियों से कहा है कि उन सभी बंधुओं के आशीर्वाद और आदेश से ही वे चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हुए हैं। उनका उद्देश्य वार्ड 29 को नगर निगम जयपुर का आदर्श वार्ड बनाना है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और सफाई को प्राथमिकता देकर अपने वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे। गौरतलब है कि दशरथ सिंह बरड़वा पिछले कई वर्षों से सामाजिक और युवा संगठनों के माध्यम से समाज और क्षेत्र की सेवा में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे राजपूत युवा मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने सभी वार्ड वासियों से आशीर्वाद, समर्थन और मार्गदर्शन की अपील की है। उन्होंने अपने वार्ड 29 के लिए सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाते हुए सड़क, पानी, सफाई, युवा रोजगार, महिला सुरक्षा आदि को अपने सबसे अहम् मुद्दे बनाए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now