लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी,

लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण को लेकर प्राधिकृत अधिकारी (जिला कलक्टर) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट डीडवाना में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी निकाली जाने के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां बहुत से दावेदार भी खुल कर सामने आ गए हैं।उ हालांकि अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अपना कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन पार्टियों के सिम्बल के साथ विभिन्न चेहरों की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आनी शुरू हो गई है।

इस प्रकार रहा लाडनूं शहर के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण

डीडवाना में जिला कलेक्टर द्वारा एक स्कूली बच्चे द्वारा निकलवाई गई इस लॉटरी में नगरपालिका लाडनूं के लिए किए गए वार्ड वार आरक्षण के निर्धारण में वार्ड 1 – सामान्य ओपन, वार्ड 2 – सामान्य ओपन, वार्ड 3 – सामान्य ओपन, वार्ड 4 सामान्य ओपन, वार्ड 5 – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 6 – सामान्य महिला, वार्ड 7 – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8 – सामान्य, वार्ड 9 – सामान्य, वार्ड 10 – सामान्य ओपन, वार्ड 11 – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 12 – सामान्य महिला, वार्ड 13 – सामान्य, वार्ड 14 – सामान्य महिला, वार्ड 15 – सामान्य महिला, वार्ड 16 – सामान्य महिला, वार्ड 17 – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 18 – सामान्य, वार्ड 19 – सामान्य महिला, वार्ड 20 – सामान्य महिला, वार्ड 21 – सामान्य महिला, वार्ड 22 – सामान्य, वार्ड 23 – सामान्य, वार्ड 24 – सामान्य, वार्ड 25 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 26 – सामान्य, वार्ड 27 – अनुसूचित जाति, वार्ड 28 – सामान्य, वार्ड 29 – अनुसूचित जाति, वार्ड 30 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 31 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 32 – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 33 – सामान्य, वार्ड 34 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 35 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 36 – अनुसूचित जाति, वार्ड 37 – सामान्य महिला, वार्ड 38 – सामान्य, वार्ड 39 – सामान्य, वार्ड 40 – सामान्य, वार्ड 41 – सामान्य, वार्ड 42 – सामान्य, वार्ड 43 – सामान्य, वार्ड 44 – सामान्य महिला, वार्ड 45 – सामान्य आया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now