मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भाजपा ने मनाया सेवा दिवस के रूप में, रक्तदान किया, गायों की सेवा की, केक काटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भाजपा ने मनाया सेवा दिवस के रूप में, रक्तदान किया, गायों की सेवा की, केक काटा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर केक काटा गया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।इस दिन रक्तदान शिविर में कुल 26 + 12 कुल 38 यूनिट रक्त रक्तदाताओं से संग्रहित किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. कानाराम डूकिया, डॉ. अभिमन्यु चौधरी, पीएमओ भरत कसेरा, ओमप्रकाश यादव एवं अन्य नर्सिंग व होस्पीटल स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद तंवर ने किया।

गायों की आरती उतारी, गुड़-लापसी खिलाई

इस अवसर पर स्थानीय श्री रामआनंद गौशाला में भी भाजपा नेता करणी सिंह के नेतृत्व में गायों को लापसी एवं गुड़ खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाकर गौसेवा के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं जीव कल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गौमाता का पूजन व आरती भी की गई।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, नगर पालिका के लीगल एडवाइजर गोविंद सिंह कसूम्बी, भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, नीतेश माथुर, मुकेश शर्मा, प्रतिपक्ष नेता लूणकरण शर्मा, पार्षद मोहन सिंह चौहान, सुरेन्द्र जांगिड़, मंजू रैगर, श्यामसुंदर गुर्जर, सरपंच गणेशाराम चबराल, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, लादू सिंह धूड़ीला, श्रीरामा राम साख, पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी, नारायण लाल शर्मा, अंजना शर्मा, गंगाराम रैगर, सुरेश खींची, सुशील पीपलवा, सुशील शर्मा दाधीच, सीताराम गौतम, अरविंद सैनी, मुकेश रैगर, जावेद खान, उमराव खान आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के ईओ ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच पर लिया जायजा और दिए उचित निर्देश, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मौके पर दिए विभिन्न सुझाव और रखी शीघ्र समाधान की मांग

लाडनूं के जोधा का बास में शराब की अवैध बिक्री के मामले का हुआ निस्तारण, जिसने शिकायत की उसे ही किया उलटा आरोपित, आबकारी विभाग ने दबिश दी, पर कुछ नहीं मिला, शिकायत कर्ता को बताया रंजिश से शिकायतें करने वाला

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

शहर चुनें

Follow Us Now