लाडनूं क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बढ़े, पुलिस को नहीं लग पा रहा कोई सुराग,
न चोर पकड़े गए, न लगा सुराग, थम नहीं रही चोरियां, लग रहा पुलिस पर नाकामी का दाग


लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र में अन्य चोरियों के साथ विद्युत ट्रांसफार्मर और उनके तेल, ताम्बे के तार आदि की चोरियां भी आएदिन हो रही है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा इन मामलों में कोई सफलता का आसार तक हाथ नहीं लगना अचरज की बात है। चोर पुलिस को हर दिन कहीं न कहीं पुलिस को हाथ मलने के लिए मजबूर करते ही रहते हैं। हाल ही में दो दिनों में पुलिस को दो रिपोर्ट ट्रांसफार्मर चोरी सम्बंधी मिली है, जिनमें से एक को एफआईआर और दूसरी को परिवाद के रूप में दर्ज किया गया है। दोनों की जांच हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कर रहे हैं।
पुलिस में दर्ज हुए ये मामले
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लाडनूं के बाकलिया स्थित कनिष्ठ अभियंता सुखदेव ने हाल ही में पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज करवाई है कि उपखण्ड के ग्राम बाकलिया में चैनाराम के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा 15 दिसम्बर की रात्रि में ऑयल व जॉब चोरी करके ले गये। ट्रॉसफार्मर विवरण मेक मार्संस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, जिसके सिरियल 65863 केपेसिटी 16 केवीए का है। सिंगल फेस का है। पुलिस ने इसे परिवाद के रूप में लेकर जांच हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को दी है। इसी तरह से दो दिन पूर्व ग्राम हीरावती में गोरधन राम खिलेरी के घर के पास लगे हीरावती गांव का 25 केवीए सिंगल फेज ट्रांसफार्मर जिसकी कम्पनी- कोटसन प्राईवेट लिमिटेड है, से एसपी 15157 एवं टी.एन. नम्बर 302 से 42 लीटर तेल व अन्य बाईंडिंग द्वारा 13 दिसम्बर की रात्रि में अज्ञात चोर उसे तोड़फोड़ कर चोरी कर ले गया। सुबह कनिष्ठ अभियंता द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई, तो इस ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाई के फ्यूज तोड़कर ट्रांसफार्मर का तेल व अन्य वाईंडिंग चोरी होना पाया गया। यह रिपोर्ट पुलिस को कनिष्ठ अभियंता सुखदेव जाट ने दी, जिसे विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत दर्ज किया जाकर जांच हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सौंपी गई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर से चोरी हो चुकी है।






