पेट्रोलियम पदार्थों का जिले में उपलब्ध है पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, जिला कलक्टर ने दिए एलपीजी की सुचारू आपूर्ति के निर्देश, साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की हिदायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पेट्रोलियम पदार्थों का जिले में उपलब्ध है पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी,

जिला कलक्टर ने दिए एलपीजी की सुचारू आपूर्ति के निर्देश, साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की हिदायत

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिले में आमजन को घरेलू एलपीजी गैस और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल-डीजल) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और रसद विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण और अवैध रीफिलिंग को रोकने के लिए विशेष सतर्कता दल गठित किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कारवाई भी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये है।

गैस, पैट्रोल समस्या के लिए कंट्रोल रूम बनाया

जिला कलक्टर ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नागरिक अपनी शिकायतें राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 181 या 112 पर भी दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता मामलात विभाग के नंबर 14435 एवं जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के नंबर 01580-294494 पर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

अनावश्यक ईंधन भंडारण नहीं करने की अपील

उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि सिलेंडरों का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी आधारित सत्यापन के माध्यम से ही किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अधिकारियों को तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रतिदिन के स्टॉक और आपूर्ति की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now