लाडनूं में जिला रसद विभाग की टीम की कार्रवाई में 28 अवैध गैस सिलेंडर जब्त, आखिर उनके पास ये सिलेंडर आते कहां से हैं, कब से चल रहा है यह गोरखधंधा, एजेंसी वाले कमा रहे हैं भारी ब्लेक, कब होगा इन पर कंट्रोल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जिला रसद विभाग की टीम की कार्रवाई में 28 अवैध गैस सिलेंडर जब्त,

आखिर उनके पास ये सिलेंडर आते कहां से हैं, कब से चल रहा है यह गोरखधंधा, एजेंसी वाले कमा रहे हैं भारी ब्लेक, कब होगा इन पर कंट्रोल

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना/ लाडनूं (kalamkala.in)। एक तरफ के लोग गैस की किल्लत का शोर मचा रहे हैं और दूसरी तरफ बिना कनेक्शन और बिना डायरी के रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त करके धड़ल्ले से उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। लाडनूं में रविवार को रसद विभाग की टीम की टीम ने लाडनूं में 4 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर 28 अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं। इसमें यह शोचनीय है कि उनके पास ये सिलेंडर आए कहां से? यह तो निश्चित है कि इन सब लोगों को बिना गैस एजेंसी के इन सिलेंडरों की उपलब्धता संभव नहीं है। रसोई गैस के इन घरेलू सिलेंडरों के कॉमर्शियल उपयोग की यह कहानी कोई नई नहीं है। बरसों से शहर के बहुत सारे लोग रसोई गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग करते आ रहे हैं और वर्षों से उनकी एजेंसी से सेटिंग चल रही है। अब किल्लत की अफवाहों के चलते भी यह पुरानी सेटिंग बंद नहीं हुई। हां इसमें ब्लेक के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई और उपभोक्ताओं के हिस्से की गैस ऐसे लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उपभोक्ता बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिलने पर गैस एजेंसियों पर पहुंच कर भीड़ कर रहे हैं और एजेंसी से अपना खाली सिलेंडर लेकर धक्के खाकर वापस लौट रहे हैं। सरकार को चोर के साथ चोर की मां को भी दबोचना चाहिए। हर गैस एजेंसी पर प्रतिदिन की बुकिंग, प्रतिदिन की डिलीवरी, प्रतिदिन का स्टॉक आदि का और सम्पूर्ण रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन भी करना चाहिए। डिलीवरी की सभी गाड़ियों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और उनकी भी निगरानी की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासन को कारगर कार्यवाही करते हुए ऐसे लोगों पर कामयाब अंकुश कायम करना चाहिए।

लाडनूं में इन व्यवसायियों से जब्त हुए अवैध सिलेंडर

वर्तमान में मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतराष्ट्रीय गैस आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकुल प्रभाव के दृष्टिगत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन घरेलू उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी क्रम में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने व कालाबाजारी रोकने हेतु खाद्य मंत्री एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशानुसार जिला रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन की टीम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक विरेन्द्र सिंह जाखड़ व प्रवर्तन निरीक्षक मनीषा गुर्जर द्वारा रविवार को कार्यवाही करते हुए लाडनूं के मोयल सर्विस सेंटर से 19, रजा स्वीट हाउस रेस्टोरेंट से 1, मन्नत पैलेस रेस्टोरेंट से 3 और जोधपुर स्वीट होम रेस्टोरेंट से 5 सिलेंडर जब्त किये गये। इस प्रकार कुल 28 अवैध गैस सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now