मूण्डवा में सर्व समाज द्वारा फिर किया गया तिरंगा वाहन रैली का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सर्व समाज द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई, सैकडों लोगो ने भाग लिया। भारतीय स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ, अमृत महोत्सव पर मूण्डवा में सर्व समाज द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। 14 अगस्त 75 मीटर के तिरंगे के साथ रैली निकालने के बाद 15 अगस्त को मदीना मस्जिद से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत ने तिरंगा देकर तिरंगा वाहन रैली को रवाना किया। शहर के मदीना चौक, पोकंडी नाडी, कृष्ण गौशाला, संस्कृत पाठशाला, वेंकटेश मंदिर, कन्या पाठशाला, सदर बाजार, चारभुजा का मंदिर, हनुमान जी मंदिर, नागौरी फलसा, नगर पालिका होते हुए जाना शहीद बाबा की दरगाह पहुंची। रैली के पश्चात जाना शहीद बाबा की दरगाह परिसर मे देग वितरण का कार्यक्रम गया। इस तिरंगा वाहन रैली मे में शहर के सभी समुदाय से लोग शामिल हुए। तिरंगा वाहन रैली में मूण्डवा वासियों का जनसैलाब उमड़ा। पूरा मूण्डवा देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ तिरंगा रैली की गूंज सुनाई दी। तिरंगा रैली के दौरान पूरा शहर  तिरंगा मय होकर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारों की गूंज से गूंजायमान हो गया और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह जगह स्थानीय वासियों ने पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया। इस दौरान हमारी गंगा जमुनी तहज़ीब का बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिला। हिन्दू-मुस्लिम एकता दिखाते हुए सभी भाइयों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अभिवादन किया। तिरंगा रैली सर्व समाज के जनप्रतिनिधि व सैकडों की संख्या में स्थानीय युवाओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान पुलिस व युवाओं  का मार्गदर्शन और उचित प्रबंधन भी देखने को मिला। इस तिरंगा रैली का आयोजन कर राष्ट्र प्रेम का शानदार संदेश देकर आम लोगों को भी अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का सकारात्मक और सार्थक संदेश दिया गया। इस रैली में आरएलपी नेता सुभाष कंदोई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत, भाजपा किसान मोर्चा के लक्ष्मीनारायण मुंडेल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज मून्डेल, अब्दुल रहमान देवड़ा, बुंदु खां, शौकीन खोखर, अलाबक्ष खोखर, लाड मोहम्मद, खुर्शीद आलम, सम्पत मुण्डेल, जमालदीन पंवार, इकबाल खोखर, मेहबूब खत्री, कालु खान खत्री, वहीदुदीन कुरैशी, सिरदार खत्री, फिरोज धोबी, रुस्तम खोखर, पप्पू खोखर, सिकंदर खोखर, मुराद खाँ, मजीद खोखर, सलीम, इमरान  मुकेश वैष्णव सहित अनेक युवा शामिल हुए ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now