निम्बी जोधां में दो दिवसीय भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में दो दिवसीय भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न,

कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास का दिया गया प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026’ के अंतर्गत बुधवार को निम्बी जोधां स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय निम्बी जोधा मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जो एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित होकर राष्ट्र सेवा के भाव को सुदृढ़ करता है।कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी जगदीश पारीक, जिलामंत्री मनीष ओझा, रामसिंह बेगसर, खाटू मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार, मंडल प्रशिक्षण प्रभारी अंजना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथूराम कालेरा, नवरत्न खीचङ, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ रायधना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादुसिंह धुड़ीला, निम्बी जोधा ग्राम पंचायत प्रशासक सुमन खीचड़, ओड़ींट प्रशासक गणेश चबराल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, एडवोकेट गोविन्द सिंह कसुम्बी, पार्षद लूणकरण शर्मा, किशनलाल चौहान, कानाराम खिलेरी, पृथ्वी सिंह जोधा, श्रवण दास स्वामी, अमर सिंह राठौड़, रामनिवास मंडा, प्रेमाराम बिडासर, राकेश सिंह गहलोत, शिम्भूसिंह चुण्डासरिया, प्रेमचंद रेणीवाल, प्रह्लाद सिंह ओडींट एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पंवार ने किया व फोटोग्राफी सुश्री पूजा पंवार ने की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now