आनंदपाल सिंह सांवराद की 9वीं पुण्यतिथि पर ‘विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा’ 24 जून को जसवंतगढ में, कार्यक्रम के पोस्टर का किया गया विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आनंदपाल सिंह सांवराद की 9वीं पुण्यतिथि पर ‘विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा’ 24 जून को जसवंतगढ में,

कार्यक्रम के पोस्टर का किया गया विमोचन

लाड़नूं (kalamkala.in)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष आनंदपाल सिंह सांवराद की आने वाली 9वीं पुण्यतिथि पर ‘विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन 24 जून को जसवंतगढ के डाबड़ी रोड स्थित शिया मैरिज गार्डन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों के तहत यहां रावणा राजपूत पंचायत भवन में इस रक्तदान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने बताया कि आनंदपाल भाई साहब की स्मृति में आयोजित इस पुण्य कार्य में सभी सम्मानित साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रक्तदान करने एवं रक्तदान महादान के इस अभियान को सफल बनाने में योगदान प्रदान करने का निवेदन है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक बताते हुए कहा कि आपके द्वारा दान की गई एक-एक बूंद रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकती है। कार्यक्रम में बताया गया कि 24 जून को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जसवंतगढ के डाबड़ी रोड पर स्थित शिया मैरिज गार्डन आयोज्य इस विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के लिए समिति की पूरी टीम जुटी हुई है और व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ता सभी व्यवस्थाओं के लिए लगे हुए हैं। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now