अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विहिप स्थापना दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष मंे यहां सेवक चौक स्थित चारभुजा मंदिर में शाहपुरा के रामस्नेही संत धीरजराम महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के विभाग मंत्री नरेन्द्र भोजक ने कृष्ण जन्म के बारे में जानकारी देने के साथ ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के बारे बताया। उन्होंने अखंड भारत की आधार योजना और उसके संकल्प से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संत धीरजराम महाराज द्वारा भगवान कृष्ण का माल्यार्पण कर किया। विहिप अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ अंत में ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संत का किया सम्मान
इस अवसर पर संत धीरजराम महाराज का विहिप की ओर से सम्मान किया गया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार ने उन्हें केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ ने उन्हें पांचजन्य पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम का संचालन मंत्री हरिओम टाक ने किया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह नरूका, विष्णु भोजक, महावीर प्रसाद आसोपा, करण गुर्जर, मनमोहन व्यास, रोहित हिंदुस्तानी, सुरेश खींची, ताराचंद अग्रवाल, मनीष चौधरी, डालमचंद सांखला आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now