लाडनूं में 3 युगल ने पाए तत्काल विवाह प्रमाणपत्र, नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में तीन आवेदक जोड़ों को मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र मिलने पर जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 3 युगल ने पाए तत्काल विवाह प्रमाणपत्र,

नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में तीन आवेदक जोड़ों को मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र मिलने पर जताया आभार

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्‍य सरकार द्वारा आमजन को त्वरित राहत और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत लेकर आए हैं। उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबे इंतज़ार की जगह अब उनके ज़रूरी दस्तावेज़ कुछ ही मिनटों में उनको उपलब्ध हो रहे हैं। लाडनूं निवासी अफराज खान, फारुख मोहम्मद एवं मोहम्मद आतिफ गौरी को नगरपालिका लाडनूं में आयोजित शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्‍होंने शिविर में जाकर विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आवेदन करने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही चारों लाभार्थियों को उनका विवाह प्रमाण-पत्र बनाकर सौंप दिया। शिविर में मिली त्‍वरित राहत के बाद चारों लाभार्थियों ने कहा कि ‘हमारा विवाह प्रमाण पत्र इतनी जल्दी बना कर दिया गया कि हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।’ राज्‍य सरकार द्वारा लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 नगरीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए राहत लेकर आए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now