बाडेला में खेत में लगे सोलर प्लांट से 10 प्लेटों को चोर चुरा ले गए, खेत में मौके पर चोरों के पदचिह्न और गाड़ी के टायरों के निशान मिले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाडेला में खेत में लगे सोलर प्लांट से 10 प्लेटों को चोर चुरा ले गए,

खेत में मौके पर चोरों के पदचिह्न और गाड़ी के टायरों के निशान मिले

लाडनूं (kalamkala.in)। वृत लाडनूं में खेतों से मोटर पम्प, ट्रांसफार्मर, केबल, तार आदि चोरी होने की वारदातें लगातार होती ही रहती आई है और अब खेत में लगे सोलर प्लांट की प्लेटों को गाड़ी में आए चोरों द्वारा सोलर प्लेटें चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जसवंतगढ निवासी दीपिका शर्मा (24) पुत्री प्रहलाद शर्मा ने लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी माता मंजुदेवी शर्मा पत्नी प्रहलाद शर्मा निवासी जसवंतगढ़ के नाम के खातेदारीसुदा खेत खसरा नंबर 164, 169/256 सरहद बाडेला में स्थित है। इस खसरा भूमि में कृषि कार्य के लिए सी.आर.आई. पम्प्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का सोलर लगा हुआ था, जिसमें कुल 13 प्लेटें लगी हुई थी। 25 जून को सुबह करीब 5.30 बजे उनके खेत की बुआई करने वाले जितेंद्र पुत्र छोटूराम नायक, निवासी छपारा खेत को संभालने गया, तो खेत में लगी सोलर की कुल प्लेटों में से 10 प्लेटें नहीं थी, जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है। तब जितेंद्र ने प्लेट चोरी की जानकारी उन्हें दी। खेत में मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान तथा खेत में आए हुए व्यक्तियों (चोरों) के पदचिह्न भी बने हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ इस रिपोर्ट को धारा 303 (2) बीएनएस के दर्ज किया है तथा मामले की जांच एएसआई चेतराम को सौंपी गई है। बाडेला में खेत से 10 सोलर प्लेटों की चोरी एक गंभीर घटना है, और मौके पर मिले चोरों के पदचिह्न (फुटप्रिंट्स) तथा गाड़ी के टायरों के निशान इस मामले को सुलझाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी और वैज्ञानिक सबूत (Forensic Evidence) हैं।

भविष्य में चोरी से बचने के उपाय-

1. एंटी-थेफ्ट नट-बोल्ट (Anti-Theft Fasteners): – सोलर प्लेटों को कसने के लिए विशेष नट-बोल्ट का उपयोग करें, जिन्हें साधारण पाने या चाबी से नहीं खोला जा सकता।
2. सोलर फेंसिंग या अलार्म:- सोलर स्ट्रक्चर के साथ छेड़छाड़ होने पर बजने वाले मोशन-सेंसर अलार्म का उपयोग करें।
3. सीरियल नंबर नोट रखें: – हमेशा अपने सभी सोलर उपकरणों के सीरियल नंबर की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के शहरिया बास में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में दबोच कर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी चोर की स्पष्ट तस्वीर, शहरिया बास का ही रहने वाला है मुलजिम, इसके साथियों और चोरी का माल बरामद करने के लिए चल रही है तफ्तीश

लाडनूं रेलवे स्टेशन के ‘अमृत भारत योजना’ से लाभान्वित करने, अंडरपास शीघ्र बनवाने, लिफ्ट का कार्य पूरा करवाने, प्लेटफार्म को एक और फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाने, ट्यूबवैल व टॉयलेट बनवाने वगैरह के लिए प्रभात वर्मा ने उठाई मांगें, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलाया गया ‘रेल जन संवाद अभियान’, मंडल के सभी स्टेशनों पर ली गई लोगों की समस्याओं और मांगों की जानकारी

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

लाडनूं क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की भाजपा द्वारा लगातार उपेक्षा से फैला असंतोष क्या चुनाव को प्रभावित करेगा? जिला कार्यकारिणी के बाद जिला परिषद चुनाव में टिकट कटवाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लोगों में नाराजगी, अब उनकी क्या भूमिका रहेगी असंतोष मिटाने के लिए

शहर चुनें

Follow Us Now