दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच,

बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

लाडनूं (kalamkala.in)। दुजार में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट का सिलसिला जारी है। यहां शुक्रवार शाम को हुई मारपीट में बताया गया है कि एक हिस्ट्रीशीटर युवक सहित कुछ लोगों ने इमरान सोलंकी के पैर तोड़ कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे उच्च चिकित्सार्थ हाई सेंटर जयपुर के लिए रैफर किया गया है। इस मारपीट के मामले के बाद लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी एकत्र लोगों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया और सबने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी असलम रमजुदीन सिलावट ने खेत जा रहे इमरान पुत्र अब्दुल गनी सोलंकी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। इस मारपीट में उसके दोनों पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया।घायल इमरान सोलंकी को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया। इधर अगले दिन शनिवार को घायल फकीर मोहम्मद पुत्र रमजुदीन सिलावट निवासी दुजार ने रिपोर्ट देकर बताया कि जब वह रिपोर्ट देने वापस आ रहा था, उतने में असलम पुत्र खलील, शरीफ पुत्र जफरुदीन और अजरुदीन ने आड़े फिर कर लोहे के सरिये से उसके साथ मारपीट की है। घटना के बाद फकीर मोहम्मद को भी लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत करने पर उनको टोकने के बाद यह विवाद बढ़ा है।

पहले भी दर्ज हो चुके मुकदमे

गौरतलब है कि इससे पहले पिस्तौल, सरिए व लाडनूं पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था, जिसमें लाठियां लेकर स्विफ्ट गाड़ी से आकर करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा मोटर साइकिल पर जा रहे लोगों को रास्ते में रुकवा कर मारपीट, लूटपाट व नुकसान पहुंचाने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप थे। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस को ग्राम दुजार निवासी निवाज मोहम्मद पुत्र इब्राहीम जी सिलावट ने दी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार निवाज मोहम्मद सिलावट का पुत्र अजहरू और दो भतीजे शरीफ पुत्र जाफर हुसैन, आसिफ पुत्र जाफर हुसैन अपनी मोटरसाईकिल आरजे 37 एसवाई 6867 लेकर सुबह 8 बजे काम के लिये जा रहे थे, तभी विकास मार्बल दुजार के पास अभियुक्तगण असलम पुत्र रमजुदीन, इमरान पुत्र रमजुदीन व तीन चार अन्य व्यक्ति, जो कि सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी से आये और उसके भतीजों व पुत्र का रास्ता रोका। असलम हाथ में पिस्टल लिये उसके भतीजों व पुत्र की तरफ आया व अन्य मुल्जिमान हाथों में सरिए व लकड़ियां लिये हुये थे। वो आये तथा भतीजों व पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके भतीजे शरीफ को काफी गंभीर चोटें आयी हैं श। मुल्जिमानों ने भतीजे शरीफ के गुप्तांगो पर लातों से वार किया व भतीजों की मोटर साईकिल को सरियों से बुरी तरह से तोड़-फोड़ दिया, जिससे करीब 50 हजार रूपयें का नुकसान हुआ है। साथ ही मुल्जिमानों ने भतीजे की जेब से 11 हजार रूपये भी लूट लिये तथा पुत्र की जेब से 5 हजार रूपये लूट लिये। उन लोगों ने धमकी दी है कि कुछ दिन पहले उनकी मां ने उनके खिलाफ जो मुकदमा दर्ज करवाया है, उसके बदले यह सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो तुम लोगों को जान से मारना भी बाकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now