भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण, श्मशान व चित्रगुप्त वाटिका में किया पौधरोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण, श्मशान व चित्रगुप्त वाटिका में किया पौधरोपण

­

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा डॉ. सूरजप्रकाश जयंती पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का प्रारम्भ सुनारी रोड स्थित श्मशान घाट में नीम, पीपल, बड़ आदि के छायादार एवं फलदार पेड़-पौधे लगा कर किया गया। परिषद के पर्यावरण संयोजक राधेश्याम सांखला की देखरेख में इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने मनोयोग पूर्वक वृक्षारोपण किया। इस श्मशान घाट में 10 छायादार पेड़ और 10 फलदार पौधे लगाकर सदस्यों ने इनकी देखरेख करते रहने की शपथ ली। इसके साथ ही भारत विकास परिषद सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत परिषद सदस्यों ने पंचोलियों की बाड़ी स्थित चित्रगुप्त वाटिका में छायादार पौधे लगाने का सेवा कार्य भी किया।चित्रगुप्त वाटिका में विभिन्न प्रकार के फूलों वाले 15 पौधे लगाए गए। परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम कार्य करते हुए परिषद ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सहयोग की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिषद सचिव सीए सुरेश जाजू ने कहा कि परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण करते हुए हमेशा अपना कार्य उत्साह से करती रहेगी। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, प्रांतीय संस्कार संयोजक दिव्या माथुर, प्रांतीय अंकेक्षक सीए नितेश माथुर, शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष डॉ. लूणकरण शर्मा, पर्यावरण संयोजक राधेश्याम सांखला, ललित नारायण सोनी, सुशील दाधीच, लक्ष्मण शर्मा, गणेश चौहान, नानक आडवाणी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

शहर चुनें

Follow Us Now