राजकीय विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, जीर्ण-शीर्ण भवनों के उद्धार और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, बरसात के दौरान छतों की साफ-सफाई व जल निकासी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, जीर्ण-शीर्ण भवनों के उद्धार और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा,

बरसात के दौरान छतों की साफ-सफाई व जल निकासी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और विद्यार्थियों की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर 7 जुलाई मंगलवार को जिला कलेक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली आगामी वीसी (VC) की पूर्व तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस बैठक में सभी राजकीय विद्यालयों के भवनों के मौका निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा करने, राजकीय विद्यालयों को जारी किए गए सुरक्षा प्रमाण पत्रों (Safety Certificates) की जांच करने, जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने, असुरक्षित स्कूल भवनों के स्थान पर विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, वर्षा ऋतु से पूर्व स्कूल भवनों की छतों की साफ-सफाई, जल निकासी और विद्यार्थियों की सुरक्षा पुख्ता करने तथा पीएम श्री राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर,अधीक्षण अभियन्ता (सार्वजनिक निर्माण विभाग, डीडवाना-कुचामन), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक/माध्यमिक, डीडवाना-कुचामन) और सहायक अभियन्ता आदि उपस्थित रहे। साथ ही, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समस्त अधिशाषी अभियन्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार, शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

शहर चुनें

Follow Us Now