नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान सम्बंधी जन जागरूकता रैली निकाली,
उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशों की हुई पालना

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशानुसार नगर पालिका चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए मतदाता जन जागरूकता के लिए नगरपालिका लाडनूं द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने रैली को रवाना किया। रैली में नगरपालिका कार्मिकों एवं आमजन ने हाथों में संदेश अंकित तख्तियां लेकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। यह रैली नगरपालिका कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों स्टेशन रोड़ होते हुए शिव मन्दिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात् रैली में उपस्थित आमजन, समस्त कार्मिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पालिका कार्मिकों के साथ आमजन की अच्छी सहभागिता रही। इस दौरान मौके पर, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक गोपाल सांगेला, कनिष्ठ सहायक अरविन्द धवल, सफाई निरीक्षक रामचन्द्र पूनिया, महेन्द्र कुमार सहित अन्य पालिकाकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।






