राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था के चुनाव में डा. अग्रवाल अध्यक्ष व डा. आजाद सिंह महासचिव बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जयपुर। राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था की तेरहवीं कार्यकारिणी का गठन सीकर रोड जयपुर के ’द कुक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का निस्तारण व नए सिरे से 13वी कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. प्रकाश चंद जांगिड़ द्वारा संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. किशन रक्षावत व डॉ. एमएस बलबदा के सानिध्य में सभी चिकित्सकों की सहमति से 13वीं कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया। इस प्रक्रिया में संस्था की नियमावली के तहत चुनाव कराए जाने का निर्णय किया गया। इसके लिए चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस बलबदा को नियुक्त किया गया। डॉ. बलबदा ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव करवाया। संस्का की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन में अध्यक्ष पर पर डॉं. पवन कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉं. जनार्दन सिंह, महासचिव डॉ. आजाद सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. हरफूल चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. विनोद अग्रवाल, सचिव डॉ. हितेंद्र कुमार उपाध्याय तथा प्रचार सचिव डॉ. सुमित्रा तोमर को बनाया गया। इस चयनित नवीन कार्यकारिणी को संस्था का कार्य करने के पूर्ण अधिकार दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now