इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी,
जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला
लाडनूं (kalamkala.in)। मुस्लिम युवाओं की एक बैठक आगामी 26 अगस्त को ईदमिलादुन्नबी व बारावफात के आयोजन को लेकर रखी गई। बैठक में लाडनूं में निकाले वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जुलूस को शांति, अनुशासन और बेहतर व्यवस्था के साथ जुलूस निकाले जाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए जुलूस के आवश्यक नियम-कायदे और व्यवस्थाओं को सहमति से तय किया गया।
यह रहेगा जुलूस का निर्धारित समयबद्ध मार्ग
यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी ने बताया कि इस बैठक में जुलूस के समय और मार्ग का निर्धारण किया गया। तय रहा कि 26 अगस्त को सुबह 9 बजे इस जुलूस-ए-मोहम्मदी को शहरिया बास से रवाना किया जाएगा। तत्पश्चात् शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस जावा बास, बड़ा बास, सदर बाजार, स्टेशन रोड, तेली रोड, अशोक स्तम्भ की गोल प्याऊ होते हुए दरगाह उमराव शहीद तक पहुंचकर जुलूस का सम्पन्न किया जाएगा। बैठक में इस जुलूस-ए-मोहम्मद को मोहब्बत, अकीदत, अमन और अनुशासन के साथ निकाला जाए। जुलूस के सम्बन्ध में निर्धारित नियम-कायदों की पालना पूरी पाबंदी की जाए और प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाए।







