अधिकतम मतदान के लिए जन जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने सजाई रंगोली, नगर पालिका के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं को किया पुरस्कृत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अधिकतम मतदान के लिए जन जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने सजाई रंगोली,

नगर पालिका के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं को किया पुरस्कृत

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशानुसार नगर पालिका लाडनूं द्वारा नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं में जन जागरूकता पैदा करने के लिए सोमवार को यहां छठी पट्टी स्थित लाड मनोहर बाल निकेतन विद्यालय में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस अवसर पर शानदार रंगोली तैयार की। स्कूल की छात्राओं राचिका जांगीड़, टीना स्वामी, आयशा छींपा, फातमा छींपा, खुशबू भाटी, वैजन्ती भोजक, प्रमिला कंवर ने मतदान का संदेश देने के लिए सुंदर रंगोली बनाई गयी। रंगोली का अवलोकन नगर पालिका अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमजन के साथ विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने उन्हें उपहार प्रदान किए।

ईओ ने कहा सभी परिवार जनों को मतदान के लिए प्रेरित करें

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता व परिवार जनों को भी प्रेरित करें कि अधिकतम संख्या में मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम में नगर पालिका से कनिष्ठ अभियंता पन्नालाल गुर्जर, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, सहायक श्याम बरवासा, रामसिंह मेड़तिया एवं विद्यालय के व्यवस्थापक सुरेश कुमार मोदी, प्राधानाचार्य कान सिंह चौहान, प्राचार्य सुभाष सिंह पंवार, अध्यापक राजपाल सिंह चौहान, नविता गुप्ता, रेखा भोजक, प्रेमलता भोजक, ज्योति नागपुरिया, चिंकी, खुशबू, सुशील वर्मा, राहुल सिंह, दिलराज सिंह, सुरेश सिंह उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now