मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शारदा बाल निकेतन, मा.मूण्डवा में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। इस पर्व पर विद्यार्थियों ने राधा व कृष्ण की वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता रखी गई। इसमें अनेक नन्हे मुन्ने भैया बहिनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उत्सव प्रमुख दीपाराम जेठू ने बताया कि कृष्ण बनो प्रतियोगिता में विनायक बैरागी, ज्योति गौड़, परी सोनी व राधा बनो प्रतियोगिता में दृष्टि, आराधना, विशाखा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रामेश्वर गौड़ ने श्रीकृष्ण का जीवन वृत्तांत सुनाते हुए भजन प्रस्तुत किया। िनर्णायक के रुप में भैया मनीष बडोला, टीना राव व अशोक प्रजापत रहे।







