लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से,

शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

लाडनूं (kalamkala.in)। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन लाडनूं क्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सींवा (लाडनूं) में होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए डीडवाना-कुचामन जिले को आयोजन स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। सात दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से छात्रा कबड्डी खिलाड़ी एवं टीमें हिस्सा लेंगी। विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और छात्राओं को राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी कबड्डी के मैदान पर अपनी खेल क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता का प्रदर्शन करेंगी। 1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की छात्रा खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालय एवं शिक्षा विभाग की ओर से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लाडनूं क्षेत्र में आयोजन से स्थानीय खेल प्रतिभाओं और खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now