लाडनूं पंचायत समिति की सभी 44 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों के पद आरक्षित, एसडीएम ने लॉटरी प्रक्रिया से करवाया आरक्षण निर्धारित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पंचायत समिति की सभी 44 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों के पद आरक्षित,

एसडीएम ने लॉटरी प्रक्रिया से करवाया आरक्षण निर्धारित

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर लाडनूं उपखंड क्षेत्र की पंचायत समिति लाडनूं के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण करने के लिए गुरुवार को यहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में लॉटरी निकाली गई। क्षेत्र की समस्त 44 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के लिए निर्धारित किए गए आरक्षण के अनुसार ओबीसी महिला के लिए 4, ओबीसी 5, अजा महिला के लिए 5, अजा के लिए 5, सामान्य महिला के लिए 13 और सामान्य 12 सीटें घोषित की गई। इस सम्बन्ध में उपखंड कार्यालय से जारी आरक्षण सूची के अनुसार चंद्राई सामान्य, सुनारी ओबीसी महिला, हुसैनपुरा अजा, धुड़ीला अजा, मीठड़ी ओबीसी, ओड़ींट सामान्य महिला, बाकलिया अजा महिला, सांडास अजा, उदरासर अजा, मालगांव सामान्य महिला, खामियाद सामान्य महिला, मंगलपुरा सामान्य महिला, भिडासरी सामान्य महिला, रोडू सामान्य महिला, लैड़ी अजा महिला, बल्दू सामान्य, डाबड़ी अजा महिला, घिरड़ौदा मीठा अजा महिला, छपारा अजा, हीरावती अजा महिला, सींवा सामान्य, तंवरा ओबीसी, दुजार सामान्य महिला, कसूम्बी अलीपुर सामान्य, सारड़ी ओबीसी महिला, सांवराद सामान्य महिला, इन्द्रपुरा सामान्य, ध्यावा ओबीसी महिला, ढींगसरी ओबीसी, गैनाणा सामान्य महिला, हुडास ओबीसी, बालसमंद सामान्य, रताऊ सामान्य महिला, कसूम्बी जाखला सामान्य महिला, लाछड़ी सामान्य, निम्बी जोधां सामान्य, धोलिया सामान्य, रींगण सामान्य महिला, जसवंतगढ सामान्य महिला, सिलनवाद सामान्य, घिरड़ौदा खारा सामान्य, कोयल सामान्य, रिड़मलास ओबीसी महिला तथा आसोटा ओबीसी श्रेणी में आरक्षण के लिए चयनित किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now