आई. एफ. डब्ल्यू. जे. (पत्रकार संगठन) के रामनिवास सोनी अध्यक्ष व फैयाज अली महासचिव बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आई. एफ. डब्ल्यू. जे. (पत्रकार संगठन) के रामनिवास सोनी अध्यक्ष व फैयाज अली महासचिव बने

झुंझुनू। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई. एफ. डब्ल्यू. जे.) पत्रकार संगठन की झुंझुनू जिला इकाई की कार्यकारिणी के चुनाव संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से किए गए, जिसमें सभी पत्रकारों ने रामनिवास सोनी को अध्यक्ष व फैयाज अली को महासचिव बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंधी को नियुक्ति दी गई, जो आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान की गई।

इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सलाहकार मंडल में (संरक्षक) वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मयंद, राजेंद्र सिंह निर्माण, सुरेंद्र शर्मा व विकास पूनिया पितांबर शर्मा को शामिल किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर अरुण मूंड को नियुक्त किया गया तथा कोषाध्यक्ष संजय सैनी, सचिव जयशंकर जांगिड़, प्रवक्ता मोहन चाहर को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के अंतरंग सदस्यों में संजय सोनी, प्रदीप गढ़वाल, जेपी शर्मा, मोतीलाल योगी, कृष्ण कुमार कौशिक, उत्तम जोशी, हितेश शर्मा, सुरजा राम पुरोहित, अजय शर्मा, संजय वर्मा, पवन वर्मा, उमेश शर्मा, अमरजीत सिंह, मनीष सोनी, कैलाश बारठ, सुरेंद्र बांगड़वा, जाकिर हुसैन, डीडी सैनी, विमलेश दाधीच, चिरंजीव सोनी, संदीप वालिया, कुलदीप बागढ़वा को शामिल किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now