सुजानगढ के घनश्यामनाथ कच्छावा, जायल से मंजू मेघवाल, सरदारशहर से दुलाराम सारण को मौका मिला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गहलोत सरकार ने की राजनीतिक नियुक्तियां- 7 विधायक, 1 पूर्व विधायक को मिली राजनीतिक नियुक्ति

जयपुर (कलम कला रिपोर्टर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आखिर राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। इसमें अकादमी, बोर्ड, आयोग, कमेटी में राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। सीएम गहलोत के निर्देश पर 8 अकादमियों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा 7 विधायकों और 1 पूर्व विधायक को भी नियुक्ति दी गई है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट के विधायक गजराज खटाणा को स्टेट बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन लेबर एडवाइजरी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसमें विधायक हीराराम मेघवाल और जगदीश चन्द्र को सदस्य बनाया है। इससे पहले राजनीतिक नियुक्तियों में 132 नेताओं को नियुक्तियां दी गई थी। पहली सूची में 58 और दूसरी सूची में 74 नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति दी है।
मंजू मेघवाल को सामाजिक सुरक्षा मंडल में लिया
राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में विधायक अमित चाचण और मंजू मेघवाल सदस्य नियुक्त किया गया है। असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक अमित चाचण और मंजू मेघवाल को सदस्य नियुक्त किया है। समान पारिश्रमिक एक्ट के तहत राज्य स्तरीय सलाहकार समिति में विधायक मनीषा पंवार और पदमाराम मेघवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार समान पारिश्रमिक एक्ट के तहत राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की रिस्ट्रक्चरिंग की गई है, जिसमें श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक मनीषा पंवार और पदमाराम मेघवाल को सदस्य नियुक्त किया है।

इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली को श्रम सलाहकार मंडल में उपाध्यक्ष बनाया
राजस्थान किसान आयोग में पूर्व विधायक नारायण बेड़ा को प्रगतिशील किसान के तौर पर सदस्य नियुक्त किया गया है। श्रम सलाहकार मंडल में राजस्थान श्रम कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन, राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार श्रम सलाहकार मंडल की रिस्ट्रक्चरिंग कर श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है। जगदीशराज श्रीमाली राजस्थान श्रम कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी हैं। साथ ही पीसीसी के पूर्व महासचिव रहे हैं।

8 अकादमियों में की गई नियुक्तियांः
राजस्थान साहित्य अकादमी, पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, राजस्थानी भाषा, साहित्य व संस्कृति अकादमी, राजस्थान संस्कृत अकादमी, राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, राजस्थान ऊर्दू अकादमी, राजस्थान ललित कला अकादमी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां कर दी हैं।
राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष बने दुलाराम सहारण
कला, संस्कृति विभाग से जारी आदेश में राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर में चूरू के सरदारशहर के दुलाराम सहारण को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही जोधपुर के मीठानाथ मीठेश निर्माेही और उदयपुर के किशन दाधीच को सदस्य नियुक्त किया है।
इकराम राजस्थानी को बाल साहित्य अकादमी सौंपी
पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर में इकराम राजस्थानी को अध्यक्ष बनाया गया है। गैर सरकारी सदस्य के तौर पर बीकानेर से बुलाकी शर्मा, जोधपुर से सत्यदेव सवितेंद्र, हनुमानगढ़-संगरिया से गोविंद शर्मा, पाली-सोजत से अब्दुल समद, उदयपुर से अंजीन अंजुम, जैसलमेर से डॉ. ओमप्रकाश भाटिया, कोटा से भगवती प्रसाद गौतम, उदयपुर से निर्मला भंडारी को नियुक्त किया है।
सुजानगढ के घनश्याम नाथ कच्छावा राजस्थानी साहित्य अकादमी में
राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अकादमी, बीकानेर में शिवराज छंगाणी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साधारण सभा सदस्य के तौर पर बीकानेर के ही राजेन्द्र जोशी साहित्यकार, हनुमानगढ़ के डॉ. भरत ओला, चूरू-सुजानगढ के घनश्याम नाथ कच्छावा, जोधपुर की डॉ. मीनाक्षी बोराणा, नागौर के सुखदेव राव, जोधपुर के आईदान सिंह भाटी, बांसवाड़ा के दिनेश पांचाल, कोटा के अम्बिका दत्त, जयपुर से राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक वीना जोशी, जयपुर से डॉ शारदा कृष्ण को नियुक्ति दी गई है।

राजस्थान संस्कृत अकादमी में अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर अध्यक्ष
राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर में जयपुर की डॉ. सरोज कोचर अध्यक्ष नियुक्त की गई है। महासमिति सदस्य के तौर पर जोधपुर से रामप्रसाद जी महाराज, भरतपुर से डॉ. सीएम कोली, जयपुर से राजेश्वरी भट्ट और राजकुमार, अवधेश कुमार शर्मा, जोधपुर से प्रोफेसर गणेशीलाल सुधार, प्रोफेसर मंगलाराम विश्नोई को नियुक्त किया है।

राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा बने
राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी, जयपुर में भरतपुर के डॉ. रामकृष्ण शर्मा अध्यक्ष बनाए गए हैं। सदस्य के तौर पर भरतपुर के बयाना से गोपाल लाल गुप्ता, नगर से ब्रह्मानंद दाढ़ीवाला, आरडी शर्मा, सवाईमाधोपुर से डॉ. रमेश वर्मा, बीकानेर से बृजभूषण गोस्वामी, भरतपुर से डॉ. सीताराम लहरी, साहित्य मंडल, सत्येश पुस्तक भण्डार, श्रीनाथद्वारा से श्याम प्रकाश देवपुरा, कामकाजी महिला आवास राजस्थान यूनिवर्सिटी से डॉ. सीता शर्मा, भरतपुर से रामबाबू शर्मा विद्रोही, एमएसजे कॉलेज भरतपुर से डॉ. अशोक गुप्ता को नियुक्त किया है।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष बनी बिनाका मालू
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जयपुर में जोधपुर की फिल्म डायरेक्टर और एंकर बिनाका मालू को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साधारण परिषद सदस्य के तौर पर भरतपुर की अनिता ओरड़िया, जयपुर के बाल नाट्स विशेषज्ञ गगन मिश्रा, जोधपुर के नाट्स अभिनेता निर्देशक रमेश भाटी, अलवर के सांस्कृतिक कर्मी कांति भाई, बीकानेर के अभिषेक ढेनवाल, अजमेर के नाट्यकर्मी योबी जॉर्ज, बाड़मेर के अनवार खां मांगणियार, उदयपुर के प्रेम भण्डारी, जोधपुर के नाट्य अभिनेता शब्बीर हुसैन, बीकानेर के नाट्य अभिनेता विपिन पुरोहित को नियुक्तियां दी गई हैं।

राजस्थान ऊर्दू अकादमी के अध्यक्ष डॉ. हुसैन रजा खान बने
राजस्थान ऊर्दू अकादमी, जयपुर में डॉ. हुसैन रजा खान अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। साधारण परिषद सदस्यों में जयपुर के हबीब कैफी, इरशाद अजीज, मुफ्ती खालिद अयूब मिस्बाही, शाहिस्ता महजबी, डॉ. जाहिदा शबनम, करौली से डॉ. पुरूषोत्तम यकीन शायर, बीकानेर से इरशाद अजीज शायर, कोटा से डॉ. हुस्न आरा, फतेहपुर-शेखावाटी सीकर से गुलाम जीलाना नज्मी, जोधपुर से डॉ. निसार राही, बृजेश अम्बर, बीकानेर से असद अली असद, उदयपुर से शाहीद अजीज, लोकेश कुमार सिंह, उदयपुर से डॉ. सर्वतुन्निसा खान, करौली के नादौती से रजिया बानो को नियुक्ति दी गई है।

राजस्थान किसान आयोग में सोहनी चौधरी शामिल
राजस्थान किसान आयोग में सदस्यों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा को प्रगतिशील किसान और सीकर के पलसाना के अखेपुरा की सोहनी चौधरी को प्रगतिशील महिला किसान के तौर पर सदस्य नियुक्त किया है।
अन्य नियुक्तियां
इसी प्रकार राजस्थान राज्य ठेका श्रम सलाहकार मंडल में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान स्टेनलेस स्टील के अध्यक्ष विष्णु मित्तल, बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के राजकुमार अग्रवाल, ठेका श्रमिकों के प्रतिनिधि पिण्डवाड़ा के चिन्दन सिंह देवड़ा, राजगंजमण्डी के कुम्भकोट के राजेन्द्र सिसोसिया, मकराना के शफी मोहम्मद को सदस्य नियुक्त किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now