लाडनूं पारीक सभा के अध्यक्ष बने जगदीश पारीक, राजकुमार मंत्री व सुनील कोषाध्यक्ष चयनित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय श्री पारीक सभा की बैठक आयोजित की जाकर सभा की नई कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न किए गए। पारीक भवन प्रांगण में संपन्न हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद पारीक को, मंत्री पद पर राजकुमार पारीक और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार पुरोहित को चुना गया। इसके साथ ही सभा की एक संरक्षक समिति का भी गठन किया गया, जिसमें श्यामसुन्दर पांड्या, श्रीचंद पारीक रामप्रसाद जोशी तथा राधेश्याम बोहरा को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर बजरंग पारीक और राजकुमार जोशी तथा संयुक्त सचिव के लिए सुरेश पारीक को लिया एवं संस्कृति सचिव पद पर शिवशंकर बोहरा को नियुक्त किया गया। पारीक ने नवगठित कार्यकारिणी में अंतरंग सदस्यों के रूप में मनोज जोशी, मांगीलाल तिवारी, भवानीशंकर जोशी, राजकुमार जोशी, छोटूलाल पांडिया, रामेश्वरलाल तिवाड़ी, अजित पुरोहित, ओम बोहरा, पवन जोशी, डालमचंद जोशी, संपत पांडिया, मुकेश जोशी, श्रीचंद जोशी एव राजकुमार जोशी को लिया। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में समाज के गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में संपन्न हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now