लाडनूं के बस स्टेंड पर ग्रामीण की 56 हजार रूपए की जेब कटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। यहां बस स्टेंड के पास स्थित एसबीआईउ मिनी बैंक में जाकर एक ग्रामीण ने अपने एटीएम से 56 हजार रूपए निकाल कर जेब में रखे ओर वापस अपने गांव जाने के लिए बस में बैठने के बाद जब अपनी जेब सम्भाली, तो वह भौचंका रह गया। उसकी जेब से धनराशि गायब हो चुकी थी। इस पर उसने हल्ला मचाया, लोग आए और ट्रेफिक पुलिस के सिपाही नानूराम और अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। सबने बस को चैक किया और सभी यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन उन्हें कुछ भी प्राप्त नहीं हो सका। सुजानगढ तहसील के गांव जिली निवासी नोपसिंह पुत्र रेवंतसिंह ने बताया कि मैं लाडनूं आया था, मुझे ये रूपए नेमजी की ढाणी में उन्हें ये रूपए देने थे। इन्हें जेब में डाला था। वे गायब हो गए, किसने गायब किए यह पता नहीं है। उसने बताया कि एटीएम से 56 हजार रूपए निकलवाए और रूपए लेकर वह गांव जा रहा था। उसे वे रूपए गांव में ही नेमीचंद को देने थे। वह बस स्टेंड पर सायं 4.25 बजे जाने वाली लालगढ की बस में बैठा था। इस घटना से सभी लोग हतप्रभ हैं कि शहर में सबसे भीड़भाड़ वाली जगह भी जब सुरक्षित नहीं रही तो फिर कहां कैसे विश्वास करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now