बिजली उपभोग के लिए अब मांगने पर तुरंत मिलेगा घरेलू कनेक्शन, खंभे की जरूरत पर पांच दिनों में कनेक्शन, व्यापक प्रबंधों से दीपावली पर रहेगी बिजली सप्लाई निर्बाध, प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने लागू किए अनेक नवाचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली उपभोग के लिए अब मांगने पर तुरंत मिलेगा घरेलू कनेक्शन, खंभे की जरूरत पर पांच दिनों में कनेक्शन,

व्यापक प्रबंधों से दीपावली पर रहेगी बिजली सप्लाई निर्बाध,

प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने लागू किए अनेक नवाचार

अजमेर (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)। अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के अधीन आने वाले सभी 13 जिलों में घरेलू कनेक्शन मांगने पर तुरन्त मिल जाएगा। डिस्कॉम के एमडी एनएस निर्वाण ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर हर घर उजाला योजना के अंतर्गत घरेलू कनेक्शन देने में कोई विलम्ब नहीं किया जा रहा है। दीपावली के तीन दिन पहले तक जो भी उपभोक्ता आवेदन करेगा, उसे तत्काल बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। निर्वाण ने बताया कि सम्बंधित जिलों के सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन पत्र जमा होने के तीन दिन में घरेलू कनेक्शन दे दिया जाएगा। जिस गांव, ढाणी अथवा गली-मोहल्ले में खम्भे की आवश्यकता है, वहां के उपभोक्ता को पांच दिन में कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाए।

पांच दिनों में 7 हजार लम्बित कनेक्शन होंगे जारी

निर्वाण ने बताया कि अभी सात हजार उपभोक्ता प्रतीक्षा सूची में है। इन सभी उपभोक्ताओं को अगले पांच दिनों में बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। निर्वाण ने बताया कि दीपावली के पर्व पर बिजली की सप्लाई निर्बाध रहे इसके लिए अधिकांश ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जा चुकी है। 33 और 11 केवी लाइन को भी दुरुस्त किया जा रहा है। अब बिजली फाल्ट का समाधान भी तत्काल किया जाता है।

जन सुनवाई को बनाया गया है प्रभावी

सहायक अभियंता और जिला स्तर पर जनसुनवाई कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वे स्वयं भी नियमित जनसुनवाई करते हैं। कार्यालय समय में आकर कोई उपभोक्ता मिल सकता है, साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के साथ साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। संबंधित 13 जिलों के उद्योगों में नियमित बिजली सप्लाई की व्यवस्था की गई है। मौजूदा समय में मांग के अनुरूप प्राप्त हो रही है। अभी मांग के अनुरूप ही 3 हजार 500 मेगावाट बिजली की सप्लाई की जा रही है। निर्वाण ने बताया कि सभी 13 जिलों के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर का फोन नंबर 18001806565 है। इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों की निगरानी वे स्वयं करते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now