चरित्रवान व्यक्ति ही सही मायने में सफलता प्राप्त करता है- शेखावत  टैगोर स्कूल में बाल सभा का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चरित्रवान व्यक्ति ही सही मायने में सफलता प्राप्त करता है- शेखावत 

टैगोर स्कूल में बाल सभा का आयोजन

लाडनूं। निंबी जोधा स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को अग्रिम भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन करने की श्रृंखला में विशेष बाल सभा का आयोजन हुआ जिसमें टैगोर शिक्षण संस्थान ग्रुप के संरक्षक डा ० वीरपाल सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे l शेखावत ने विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य को पहचानने व उसकी उपलब्धि में अपने मन को एकाग्रचित करने पर बल दिया। उन्होंने रामायण में राम की रावण पर विजय का मुख्य कारण राम का चरित्रवान होना बताया। उन्होंने बताया कि जो सहनशील होता है और निश्चित लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ता है वही विद्यार्थी सफल होता है l उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की डॉक्टर या इंजीनियर बनने के बाद भी एक अच्छा इंसान बनना बहुत जरूरी है l इस अवसर पर विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह शेखावत के साथ संस्थान के सभी प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे l

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now