जैन विश्व भारती आया जापानी दल एक सप्ताह के प्रवास के बाद वापस रवाना, जापानी दल ने की लाडनूं की प्राचीन हवेलियों की सराहना और नागरिकों के आपसी सौहार्द्र की प्रश्ंसा की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैन विश्व भारती आया जापानी दल एक सप्ताह के प्रवास के बाद वापस रवाना,

जापानी दल ने की लाडनूं की प्राचीन हवेलियों की सराहना और नागरिकों के आपसी सौहार्द्र की प्रश्ंसा की

लाडनूं। जापानी अध्यापक शाका मोटो के नेतृत्व में जापान का एक दल लाडनूं की जैन विश्व भारती में पहुंचा। दल ने यहां लाडनूं के विभिन्न प्राचीन स्थलों व हवेलियों की सैर की ओर उन्हें देख कर यहां की कला, कारीगरी व नागरिकों के आपसी सौहार्द की प्रशंसा की। कम्पनी गाइड संजीव भंडारी ने बताया कि जापान से आये हुए 11 सदस्यीय दल का लाडनूं में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। यह दल लाडनूं के जैन विश्व भारती में एक सप्ताह तक रुका और यहां चल रहे योग व प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षण में भाग लिया। दल के सदस्यों ने बताया कि उनका दूसरी बार आचार्य तुलसी की नगरी लाडनूं में आना हुआ है। यहां उन्होंने जैन धर्म एंव सर्वधर्म की भावनाओं को समझने का प्रयास किया। वे जापान में यहां के योग, प्रेक्षा व जैन धर्म का प्रसार भी करेंगे। उन्होंने यहां के लोगों में आपसी सौहार्द व मिलजुल कर रहने की भावनाओं की सराहना की है। यहां बस स्टैंड स्थित निर्मल होटल में रुकने के बाद यह दल जापान के लिए रवाना हुआ। इस दौरान एडवोकेट भोमराज नायक, पंचायत समिति सदस्य निर्मल कुमार प्रजापत, जर्नलिस्ट अबूबकर बल्खी, गोपी आदि ने बस स्टैंड पर उनका स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now