दाता गुलाबदास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता- आर्मी क्लब नोखा चांदावता, हमसफर इंदोकली, ग्वालू ने जीते मैच, युवा भजन सम्राट संत सुखदेव महाराज ने भी खेली अच्छी पारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दाता गुलाबदास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता- आर्मी क्लब नोखा चांदावता, हमसफर इंदोकली, ग्वालू ने जीते मैच,

युवा भजन सम्राट संत सुखदेव महाराज ने भी खेली अच्छी पारी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। रूण नोखा चांदावता में चल रहे दाता गुलाबदास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में हमसफर इंदोकली और गौभक्त नोखा चांदावता के बीच खेले गए मैच में हमसफर इंदोकली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौभक्त टीम 63 रन ही बना सकी और हमसफर इंदोकली ने यह मैच 51 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच शोभाराम रहे।
इसी प्रकार आर्मी क्रिकेट क्लब नोखा चांदावता और गारासनी के बीच में खेले गए मैच में आर्मी क्रिकेट क्लब नोखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गारासानी की टीम 86 रन ही बना सकी और यह मैच नोखा ने 11 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच सुरेश ग्वाला रहे। आर्मी क्रिकेट क्लब टीम में खेल रहे युवा भजन सम्राट संत सुखदेव महाराज क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे, इन्होंने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की।
लाम्बा और ग्वालु के बीच खेले गए मैच में ग्वालु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाम्बा की टीम 91 रन ही बना सकी और इस तरह गवालू टीम ने यह मुकाबला 16 रन से अपने नाम किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच राजू रहे।
आयोजन कर्ता समिति के प्रभारी सुगनसिंह, गजेंद्र सैन, मनीष वैष्णव, हरेन्द्रसिंह, नरेंद्र कमेडिया, सुरेश ग्वाला, दिनेश बेंदा ने बताया कि ये तीनों मैच बेहद रोमांचक रहे। इस दाता श्री गुलाबदास क्रिकेट स्टेडियम नोखा चांदावता में खेल का लुत्फ लेने के लिए आसपास के गांवों के क्रिकेट प्रेमी भी उमड़ रहे हैं। इस अवसर पर सभी मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को इनाम दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now