गोसेवा टीम ने किया ईओ सुरेन्द्र सिंह मीणा का गौसेवक के रूप में सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोसेवा टीम ने किया ईओ सुरेन्द्र सिंह मीणा का गौसेवक के रूप में सम्मान

लाडनूं। स्थानीय गौसेवा टीम द्वारा हाल ही में नगरपालिका में पदस्थापित नए अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीणा का सम्मान साफा व माल्यार्पण द्वारा किया गया और उन्हें गौमाता का चित्र प्रदान किया गया। यह सम्मान ईओ मीणा को उनकी निरन्तर गौसेवा में सक्रियता को देखते हुए एवं अधिकारी के रूप में अपने हरसम्भव प्रयास करने को ध्यान में रख कर किया गया। गाय की सेवा के लिए उनकी सेवाओं का यह सम्मान है। इस अवसर पर गौसेवा टीम के मुखिया अमित डांवर, राजू सोनी, रोहित भोजक, भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष चेतन भोजक, सूर्या जांगिड़, अमित गुर्जर, नगरपालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची सहित अनेक गौसेवक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now