गोसेविका चुकादेवी से गोमाता की सेवा करने की सीख लेवें-  महंत रामनिवासदास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
गोसेविका चुकादेवी से गोमाता की सेवा करने की सीख लेवें-  महंत रामनिवासदास

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पो धाम के महंत सन्तश्री रामनिवासदास महाराज ने ढाढ़रिया कला में शतायु गोसेविका स्व. चुकादेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘गोमाता में करोड़ांे देवी-देवताओं का वास है, आज के समय में सबसे बड़ा पुण्य गोमाता की सेवा है। गोमाता की सेवा के प्रति लोगों का रूझान कम हो रहा है, और गौ माता सड़कों पर घूमती नजर आ रही है, इसी कारण यह आवश्यक हो गया है कि प्रत्येक घर में एक गो माता का निवास बना दिया जाए।’ इससे पूर्व महाराज के आगमन पर महिलाओं ने बधावा के गीत गाए। समाजसेवी जोगीराम भाम्बू की माताजी शतायु स्व. चुकादेवी ने अपने जीवन मे हर समय गांयो की सेवा की थी। वे सम्पूर्ण अपने जीवनकाल मे 10 से लेकर 20 तक गांयें अपने घर मे रखती थी और उनकी नियमित सेवा करती थी। मूंडवा ब्लॉक सरपंच संघ के मीडिया प्रभारी दिनेश भाम्बू, बछवारी सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश पांडर, शीलगांव के नारायण फिड़ौदा, खजवाणा के रामनिवास जाखड़, रामकैलाश भाम्बू सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now