साहित्य, पत्रकारिता और जनसंपर्क की दृष्टि से मिलती रही हैं। समाज को विशिष्ट सेवाएं- मनसुख सेठिया, तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में पत्रकार एवं लेखक ललित गर्ग का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साहित्य, पत्रकारिता और जनसंपर्क की दृष्टि से मिलती रही हैं। समाज को विशिष्ट सेवाएं- मनसुख सेठिया,

तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में पत्रकार एवं लेखक ललित गर्ग का सम्मान

लाडनूं। जैन विश्व भारती के सुमेरू में आयोजित समारोह में लेखक-पत्रकार, समाजसेवी एवं अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक ललित गर्ग को उनकी उल्लेखनीय लेखन एवं पत्रकारिता की सेवाओं का अंकन करते हुए सम्मानित किया गया। तेरापंथ समाज की सर्वोच्च संस्था श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख सेठिया ने शाॅल ओढ़ाकर, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के अध्यक्ष सुखराज सेठिया ने माल्यार्पण कर एवं अमृतवाणी के प्रकाश बैद ने पट्टका पहनाकर गर्ग को सम्मानित किया।
गर्ग द्वारा सम्पादित ‘गाथा पुरुषार्थ की’ ग्रंथ का लोकार्पण
गर्ग द्वारा सम्पादित एवं जेसराज सेखानी अभिनंदन ग्रंथ के रूप में प्रकाशित ‘गाथा पुरुषार्थ की’ ग्रंथ का लोकार्पण अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के समक्ष किया गया। गर्ग पिछले चार दशक से राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साथ ही वे अणुव्रत आंदोलन, जैन विश्व भारती, तेरापंथ धर्मसंघ के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए रहे हैं। विदित हो कि वर्तमान में गर्ग अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक हैं और उन्होंने लंबे समय तक अणुव्रत मासिक, युवादृष्टि मासिक एवं तेरापंथ टाइम्स का संपादन किया है।
सृजनशील, जीवन्तता और समस्याओं के चितेरे हैं गर्ग
इस अवसर पर सुखराज सेठिया ने श्री गर्ग के नैतिक एवं स्वस्थ लेखन की प्रतिबद्धता की चर्चा करते हुए कहा कि गर्ग सृजनशील प्रतिभा हैं, उनके लेखन में जीवंतता है और वर्तमान समस्याओं का सजीव चित्रण है। आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ एवं आचार्य महाश्रमण के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने वाले गर्ग राजधानी दिल्ली की विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं। जैन विश्व भारती के साथ उनका गहरा संबंध रहा है। तेरापंथ धर्मसंघ की साहित्यिक गतिविधियों में वे निरंतर सहयोगी रहते हैं। ऐसी प्रतिभा को सम्मानित करना स्वयं में गौरवान्वित करने वाला है।
नियमित लेखन-पत्रकारिता में अग्रणी
सम्मान के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख सेठिया ने कहा कि ललित गर्ग समाज की एक विशिष्ट प्रतिभा है। साहित्य, पत्रकारिता और जनसंपर्क की दृष्टि से इनकी समाज को विशिष्ट सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। जैन विश्व भारती के महामंत्री सलिल लोढ़ा ने गर्ग से अपने लंबे संपर्कों की चर्चा करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर नियमित लेखन करने वाले पत्रकारों में अग्रणी हैं। इससे पूर्व गर्ग को राष्ट्रीय अणुव्रत लेखक पुरस्कार एवं महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now