नवीन शिक्षा नीति से निजीकरण को बढावा देने का विरोध, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जागृति यात्रा वाहन जत्था पहुंचने पर स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नवीन शिक्षा नीति से निजीकरण को बढावा देने का विरोध,

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जागृति यात्रा वाहन जत्था पहुंचने पर स्वागत

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जागृति यात्रा का वाहन जत्था बुधवार को सुबह मूंडवा पहुंचा, जहां से जागृति यात्रा राउप्रावि मिरजास पहुंचने पर मुंडवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मुंडेल और मंत्री सांवरराम बेड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिहाग और प्रदेश मंत्री उपेन्द्रशर्मा ने नवीन शिक्षा नीति के द्वारा निजीकरण के खतरे पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिहाग ने बताया कि यह यात्रा 8 नवम्बर को गंगानगर से रवाना होकर चूरू, सीकर, झुंझनु, हनुमानगढ होते हुए नागौर के मुंडवा कस्बे पहुंची। महावीर सिहाग ने बताया कि नवीन शिक्षा नीति 2020 पूर्ण रूप से लागू होने पर सरकारी नौकरिया खत्म हो जायेगी, निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश मंत्री उपेन्द्र शर्मा ने शिक्षको से संगठित होकर नवीन शिक्षा नीति का विरोध करने पर जोर दिया।
हमें गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्ति दो
जिलाध्यक्ष ने शिक्षको को गैर शैक्षिक कार्यो से मुक्ति पर जोर दिया और 25, 26 नवम्बर को बीकानेर राज्य स्तरीय प्रदेश आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मुंडेल ने यात्रा की मुख्य थीम ‘हमें पढाने दो’ की सराहना की और बताया कि वर्तमान समय में शिक्षकों पर गैर शैक्षिक कार्यो का इतना बोझ डाल दिया गया कि वो अपने मूल कार्य बच्चों को पढा नही पा रहे हैं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष गजेन्द्र गेपाला, सभाध्यक्ष नारायण प्रजापत, मंत्री सांवराराम बेङा, कोषाध्यक्ष हरिओम तिवाड़ी, दीनदयाल शर्मा, धर्माराम, जीतेन्द्र चांगल, तोलाराम जाखङ, गुटाराम डुकिया, देवेन्द्र, तरूण, राजकुमारी, संतोष, सुशीला, सहदेव मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now