कपास उत्पादन परियोजना और फसल के बचाव की जानकारी दी, इंदोकली में किसान संगोष्ठी का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कपास उत्पादन परियोजना और फसल के बचाव की जानकारी दी,
इंदोकली में किसान संगोष्ठी का आयोजन

रूण/मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन मारवाड़ मूंडवा के तत्वावधान में चलाए जा रहे बेहतर कपास उत्पादन कार्यक्रम के तहत गांव इन्दोकली में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के परमेश्वर भाकर ने किसानों को बेहतर कपास उत्पादन परियोजना के सात सिद्धांतों के साथ कपास की फसल में बढ़ रही गुलाबी सुन्डी के प्रकोप को कम करने के लिए फेरोमॉन ट्रेप लगाने और ट्रेप की नियमित जांच करके समय पर मिलने वाले अलर्ट के अनुसार प्रबंधन करके गुलाबी सुन्डी के प्रकोप से फसल को बचाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और साथ ही साथ किसानों को समंवित पौषक तत्व प्रबंधन और समंवित कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान किसान मोहनराम,चेनाराम, सुखराम, रामेश्वर आदि लगभग 50 किसानों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now