रालोपा व माकपा मिल कर लड़ेगी विधानसभा चुनाव- यादव, माकपा नेता भागीरथ यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधायकों को दी लूट की खुली छूट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रालोपा व माकपा मिल कर लड़ेगी विधानसभा चुनाव- यादव,

माकपा नेता भागीरथ यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधायकों को दी लूट की खुली छूट

लाडनूं। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड भागीरथ यादव ने कहा हे कि कांग्रेस शासन में केवल बिजली-पानी ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में प्रदेश की हालत खराब हो चुकी है।ं राज्य में कांग्रेस शासन ने विधायको को लूटने की खुली छुट दे रखी है। यहां के मंत्रियों को तो आएदिन आपस में लङ़ने से ही फुर्सत नहीं है। राज्य में आज तक बनी सरकारों में यह पहली ऐसी सरकार है, जो इतनी बदनाम हुई है। इस सरकार ने अपने वादे के मुताबिक कर्जा माफ भी नहीं किया। ओबीसी आरक्षण की विसंगतियां सन् 2018 से लगातार युवाओं को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। आगामी चुनावों के परिणामों में तीसरे मोर्चे के विधायकों की संख्या भाजपा व कांग्रेस से ज्यादा रहने वाली है। रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और माकपा दोनों यह चुनाव मिल कर लड़ेंगे। माकपा नेता यादव यहां एक निजी समारोह में शरीक होने आए थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गर्भवती बिलकिश बानो के मुल्जिमानों की रिहाई उचित नहीं कही जा सकती है। उसके साथ बलात्कार, उसके बच्चे को बाहर निकाल कर मारने, उसकी भी हत्या करना जघन्य अपराध हैं। यह निर्णय संविधान और लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now