राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में तंवरा के ओम प्रकाश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में तंवरा के ओम प्रकाश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

 लाडनूं। त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल इवेंट में लाडनूं तहसील के तंवरा निवासी एवं टोंक में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत ओमप्रकाश चौधरी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया है। एएसआई ओम प्रकाश चौधरी के पिता गोपीराम बिजारणिया भी राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त हैं व राइफल शूटिंग के खिलाड़ी रह चुके हैं। यह प्रतियोगिता 20 नवम्बर से 10 दिसंबर तक आयोजित हो रही है, जिसमें 50 मीटर राइफल इवेंट 28 नबम्बर से 4 दिसंबर तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 5000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now