लाडनूं बार संघ के चुनाव 16 दिसंबर को, मतदाता सूचि का प्रकाशन 12 को. ईश्वर मेघवाल मुख्य चुनाव अधिकारी व धीरजसिंह सहायक चुनाव अधिकारी होंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बार संघ के चुनाव 16 दिसंबर को, मतदाता सूचि का प्रकाशन 12 को.

ईश्वर मेघवाल मुख्य चुनाव अधिकारी व धीरजसिंह सहायक चुनाव अधिकारी होंगे

लाडनूं। स्थानीय बार संघ की बैठक आयोजित की जाकर बार संघ लाडनूं के वर्ष 2023 के लिए कार्यकारिणी के चुनावांे के कार्यक्रम की रुपरेखा निर्धारित की गई। बैठक में तय किया गया के लाडनूं बार संघ के सभी अधिवक्ता अपनी-अपनी बकाया मासिक एवं चेम्बर किराया 9 दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। पूर्ण राशि जमा होने वाले सभी सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 12 दिसम्बर को 5 बजे किया जाएगा। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अभयर्थियों से नामांकन-आवेदन 13 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे से दोपहर 5 बजे तक सभी प्राप्त आवदेनों की जांच की जाकर प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी। 14 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आवदेन वापसी की जा सकेगी। 16 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन दोपहर 4 बजे पश्चात मतगणना करके परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। यह चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ईश्वर राम मेघवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी धीरज सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। बार संघ की इस बैठक में रवीन्द्र सिंह राठौड़, इन्द्रचंद घोटिया, चेतनसिंह शेखावत, छोगा राम बुरडक, जयश्री डुकिया, मुन्नालाल टाक, सरफराज नवाज, नबाब खान आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now