लाडनूं क्षेत्र के पांच  सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि का आवंटन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के पांच  सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि का आवंटन किया

लाडनूं। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय से पत्रावलियां तैयार कर प्रस्तावित भू आवंटन प्रस्ताव उपखंड अधिकारी द्वारा भिजवाए गए थे, उन सब पर जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकार किया जाकर लाडनूं उपखंड क्षेत्र में 5  स्थानों पर आवंटन स्वीकृतियां जारी की गई है। इन आवंटन में जलाशय, श्मशान भूमि, स्कूल और खेल मैदान के लिए भूमि का आवंटन शामिल है। तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर ने बताया कि इस भू आवंटन के तहत ग्राम छपारा में उच्च जलाशय के निर्माण हेतु 0.0929 हैक्टेयर, ग्राम सुनारी में शहीद सूबेदार श्री मोडाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए खेल मैदान हेतु 1.5540 हैक्टेयर, ग्राम लाछड़ी में शमशान भूमि हेतु 0.3237 हेक्टेयर , ग्राम कुशलपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन एवं खेल मैदान हेतु 0.6070 हैक्टेयर तथा ग्राम भिडासरी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन विस्तार बाबत 0.1456 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया है। इससे आमजन को  सुविधा होगी और  क्षेत्रीय विकास में मदद मिलेगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now