फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, पीटी उषा टीम विजेता रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, पीटी उषा टीम विजेता रही

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण तथा मार्गदर्शन मे ‘फिट इण्डिया’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। खेल सचिव डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि संस्थान के कोच दशरथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता में पीटी उषा टीम विजेता रही। कार्यक्रम में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक तथा आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में योग तथा जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रद्युमन सिंह शेखावत, खेल समन्वयक डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़, डॉ. अमिता जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. प्रगति भटनागर, प्रेयस सोनी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now